आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। राजस्थान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स जब इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो अंत में 32 रन पीछे रह गए। 

Advertisement

इस मैच के बाद धोनी ने भी माना की राजस्थान ने कुछ ज्यादा ही बड़ा स्कोर बना दिया था। वहीं, राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर सीएसके की टीम इस टोटल को चिन्नास्वामी या वानखेड़े में चेज कर रही होती तो वो जीत जाते। 

Advertisement

मैच खत्म होने के बाद संजू ने कहा, 'इस मैच को जीतना टीम के माहौल और प्रशंसकों के लिए जरूरी था, जयपुर में हमारी पहली जीत भी है। हम एक आयामी नहीं जा सकते थे। अगर आप चिन्नास्वामी या वानखेड़े में खेल रहे हैं, तो इस लक्ष्य का पीछा हो जाता लेकिन यहां की परिस्थितियों को देखते हुए मैंने पहले बल्लेबाजी करने का मौका लिया। जब हमने बल्लेबाजी की तब भी सभी युवा आए और अपना काम किया। आक्रामक रहने की मानसिकता एक अच्छा बदलाव है। खिलाड़ी जो कर रहे हैं उसका श्रेय प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ को जाता है, आपने जायसवाल को राजस्थान रॉयल्स की अकादमी में ऑफ सीजन के दौरान बहुत सारी गेंदें खेलते हुए देखा होगा।'

इस मैच में राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन यशस्वी जायसवाल ने बनाए। उन्होंने 43 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली। धोनी ने भी माना कि वो जायसवाल की पारी ही थी जिसने मैच में अंतर पैदा किया। जायसवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। इस जीत के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है और अब उन्होंने प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार