पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 का सीज़न किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। आईपीएल के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि मुंबई की टीम किसी सीज़न में अपने पहले तीन मैच हार गई है। केकेआर के खिलाफ गेंदबाज़ों की ऐसी पिटाई हुई जिसने रोहित शर्मा की नींद उड़ाकर रख दी है।

Advertisement

मुंबई के ऑलराउंडर डेनियल सैम्स को केकेआर के खिलाफ एक ही ओवर में 35 रन पड़ गए और उसी ओवर में मैच भी खत्म हो गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर ट्रेंड होने लगे। जी हां, अब फैंस सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू की मांग उठाने लगे हैं। सैम्स के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तेंदुलकर को उनकी जगह शामिल करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

अर्जुन भी सैम्स की तरह बाएं हाथ से गेंदबाज़ी करते हैं और जरूरत पड़ने पर लंबे-लंबे हिट लगा सकते हैं। हालांकि, अभी तक उन्हें मुंबई ने सिर्फ बेंच पर ही बिठाए रखा है। कई फैंस कह रहे हैं कि अब अर्जुन को लाने का वक्त आ गया है। एक फैन ने तो मुंबई की टीम पर तंज कसते हुए ये भी कह दिया कि अर्जुन को सैम्स की जगह ले आओ, उसे क्या इंटर्नशिप के लिए रखा हुआ है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से अर्जुन के डेब्यू के लिए मांग उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार