पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) इस समय काफी सुर्खियों में हैं। सुरेश रैना ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में कमेंट्री के दौरान कुछ ऐसा कह दिया था जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। कमेंट्री करते हुए सुरेश रैना ने खुदको ब्राह्मण बताया था जिसके बाद फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई थी।

Advertisement

इस घटना को फैंस अभी भूल भी नहीं पाए थे कि भारतीय स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी फैंस के निशाने पर आ गए हैं। जडेजा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं हमेशा राजपूत ब्वॉय रहूंगा, जय हिंद।' जैसे ही जडेजा ने ये ट्वीट किया फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Advertisement

कई फैंस को तो जडेजा का ये ट्वीट बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने कमेंट करते हुए इस स्टार ऑलराउंडर पर जमकर भड़ास निकाली। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें जडेजा से ऐसे ट्वीट की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी, इस तरह से जातिवाद को बढ़ावा देना बिल्कुल सही नहीं है।

आइए देखते हैं कि यूज़र्स जडेजा को किस तरह से फटकार लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार