बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने  पिछले साल से अभी तक कोरोना काल में लोगो की लगातार मदद से उनका खूब दिल जीता है। इस दौरान इस अभीनेता ने पूरी कोशिश की कि किसी को भी मुश्कलों को सामना ना करना पड़े और सबको भोजन से लेकर यातायात सुविधा मिलें।

Advertisement

अभी एक सप्ताह भी नहीं हुए जब सोनू सूद ने भारत के पूर्व सुपरस्टार बल्लेबाज सुरेश रैना की आंट के लिए मेरठ में ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करवाया था।

अब सोनू सूद ने एक बार फिर अपने कारनामे से सबका दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने भारत के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के एक बार कहने पर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

भज्जी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि उन्हें जल्द से जल्द रेमडेसवीर इंजेक्शन के लिए गुहार लगाई।

हरभजन सिंह ने ट्वीटर पर लिखा," एक कोविड मरीज के लिए के कर्नाटक में रेमडेसवीर इंजेक्शन की जरूरत है।"

सोनू सूद ने हरभजन सिंह की इस बात का जवाब देते हुए लिखा," भज्जी बहुत जल्द पहुंच जाएगा।"

इसके बाद हरभजन सिंह ने सोनू सूद को धन्यवाद देते हुए लिखा," शु्क्रिया भाई, भागवान आपको बेहद मजबूती दें।"

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 में हरभजन सिंह इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार