आईपीएल 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और अजिंक्य रहाणे के ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं इस मैच में हार मिलने के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि हम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। 

Advertisement

मैच के बाद रोहित ने कहा, "अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। हमें ब्रेव होने की जरूरत है। अपने युवाओं को सपोर्ट  करेंगे और उन्हें समय देंगे। सीनियर खिलाड़ियों को साथ देना होगा। सब कुछ नहीं खोया है। हमें कुछ गति प्राप्त करने की आवश्यकता है।" अपनी योजनाओं को अच्छे से मैदान पर अप्लाई करने की जरूरत है।"

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 157 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 32(21) रन ईशान किशन ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके भी लगाए। वहीं टिम डेविड ने 22 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं 2-2 विकेट मिचेल सेंटनर और तुषार देशपांडे ने लिए। एक विकेट सिसंडा मगाला भी लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का  पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर मैच को अपनी झोली में डाल दिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 61 रन अजिंक्य रहाणे के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस की तरफ से एक-एक विकेट जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने लिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार