Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने यशस्वी के बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई है।

Advertisement

दरअसल, यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, जो भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। पवेलियन की जा रहे यशस्वी पीछे की तरफ मुड़े और उन्होंने फर्नांडो से कुछ कहा। इतना ही नहीं, हेलमेट पहले यशस्वी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के सिर को हिट भी किया। मामले को बढ़ता देख मेजबान टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव किया और यशस्वी को साइड किया।

Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने यशस्वी के बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 300 रन लगा लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 193 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 53 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार