Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिले। इस विवाद में यशस्वी के बर्ताव पर सवाल खड़े किए गए।
दरअसल, यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने कुछ ऐसा कहा था, जो भारतीय बल्लेबाज को रास नहीं आया था। पवेलियन की ओर जा रहे यशस्वी अचानक से फर्नांडो की तरफ मुड़े और उन्होंने अपना हेलमेट श्रीलंका के तेज गेंदबाज के सिर से टकराया। दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी माना कि यशस्वी को फर्नांडो के इतना करीब नहीं जाना चाहिए था।
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिले। इस विवाद में यशस्वी के बर्ताव पर सवाल खड़े किए गए।
Also Read: LIVE Cricket Score
यशस्वी की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं चल रही है। दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 53 गेंदों का सामना करके 45 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी का दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए। पहले टेस्ट में भी यशस्वी का बल्ला खामोश रहा था। वह पहली पारी में 32 और दूसरी इनिंग में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच को 165 रनों से अपने नाम किया था। दूसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है।