भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले ये साफ कर दिया है कि ये वर्ल्ड कप जीतना ही उनके करियर का सबसे बड़ा सपना है। जो लोग रोहित की रिटायरमेंट के कयास लग रहे थे उनके लिए भी बुरी खबर है क्योंकि हिटमैन ने 50 ओवर के फॉर्मेट से जल्द ही रिटायरमेंट की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

Advertisement

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हाल की सीरीज़ में रोहित के खराब प्रदर्शन के बाद वनडे में उनके भविष्य को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे लेकिन रोहित ने ये साफ कर दिया है कि वो फिलहाल रिटायरमेंट नहीं लेन वाले हैं। रोहित न न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 पारियों में सिर्फ़ 61 रन बनाए थे। इसके अलावा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ तीसरे वनडे में यशस्वी जायसवाल की सेंचुरी ने तो रोहित पर अलग ही तरह का दबाव बना दिया, लेकिन रोहित इस फॉर्मैट से फिलहाल कहीं भी नहीं जा रहे हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, रोहित ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप के साथ अपने इमोशनल कनेक्शन और भारत के लिए ट्रॉफी उठाने की अपनी बेचैनी के बारे में खुलकर बात की। रोहित शर्मा ने वीडियो में कहा, “मैं पक्का वहां जाकर अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहूंगा। ये कुछ ऐसा है जिसे मैंने हमेशा देखा है। मैं ये 50-ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उस समय कोई टी-20 वर्ल्ड कप नहीं था, कोई आईपीएल नहीं था और वो क्रिकेट का सबसे ऊंचा लेवल था जो हर चार साल में होता था। इसलिए बेचैनी थी, उस एक ट्रॉफी का बहुत ज़्यादा बोझ था और हां, मुझे सच में वो ट्रॉफी चाहिए, इसलिए मैं अपनी पूरी ताकत और काबिलियत से कड़ी मेहनत करके उसे पाने की पूरी कोशिश करूंगा।”

Also Read: LIVE Cricket Score

2027 वर्ल्ड कप के एडिशन में अभी एक साल से ज़्यादा समय बाकी है। ऐसे में रोहित शर्मा के भविष्य पर बहस ज़रूर जारी रहेगी। हालांकि, अभी के लिए, पूर्व कप्तान का संदेश साफ़ है कि वो साउथ अफ्रीका में खेलने और भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार हैं। अगर आप रोहित शर्मा की वापसी को लेकर अपडेट जानना चाहते हैं तो बता दें कि वो जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर वनडे में वापसी करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार