7 मार्च, लाहौर (CRICKETNMORE)। टी- 20 क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ वर्ल्ड टी- 20 का आगाज होने वाला है जिसके लिए सभी टीम जोर- शोर से तैयारियां कर रही है। लेकिन इस सबके बीच पाकिस्तानी टीम में बड़ा ही उलट- फेर हुआ है। एशिया कप में बेहद ही खराब परफॉर्मेंस करने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने टी- 20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए अपने 15 सदस्यी टीमों में एक बड़ा ही उलट – फेर कर दिया है। वर्ल्ड कप टी- 20 के लिए  पाकिस्तानी टीम में शामिल किए गए बल्लेबाज खुर्रम मंजूर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। खुर्रम मंजूर की जगह अब टीम में अहमद शहजाद की टीम में वापसी  हो गई है।

आपको बता दें कि खुर्रम मंजूर ने पाकिस्तान के लिए अबतक केवल 3 टी- 20 मैच खेलकर 11 रन ही बनाए हैं।

वैसे आपको बता दें कि अहमद शहजाद पाकिस्तान के लिए पीएसएल में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 10 मैच की 10 पारियो  में कुल  143.56 की स्ट्राइक रेट के साथ 290 रन बनाए थे।

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है

वर्ल्ड टी-20 टीम: शाहिद अफरीदी (कप्तान), शोएब मलिक, सरफराज अहमद, मोहम्मद हफीज, उमर अकमल, अहमद शहजाद, शहजील खान, मोहम्मद नवाज, इमाद वसीम, अनवर अली, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, मोहम्मद सामी, खालिद लतीफ

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार