साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एडेन मार्करम (Aiden Markram 175) ने रविवार (2 अप्रैल) को नीदरलैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक जड़ा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मार्करम ने 126 गेंदों में 17 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 175 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 110 रन 24 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इस शतकीय पारी के साथ मार्करम ने कुछ खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

Advertisement

मार्करम ने वनडे में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस लिस्ट में उन्होंने दिनेश रामदीन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए वनडे मैच में 169 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने के मामले में भी मार्करम संयुक्त रूप से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में मार्करम ने हर्शल गिब्स की बराबरी की है। गिब्स ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहान्सबर्ग के मैदान पर ही 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। 

गेंदबाजी में भी मार्करम ने दो विकेट हासिल किए। विवियन रिचर्ड्स और क्रिस गेल के बाद वह तीसरे पुरुष क्रिकेटर हैं, जिसने वनडे में 175 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के साथ-साथ दो या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। 

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने तीसरे और आखिरी वनडे में नीदरलैंड को 146 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 370 रन बनाए, इसके जवाब में नीदरलैंड 39.1 ओवर में 224 रनों पर ऑलआउट हो गई। मार्करम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द  सीरीज चुना गया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार