Rohit Sharma Captaincy: वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया को मिली इस शर्मनाक हार के बाद फैंस दुखी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर उनकी अप्रोच तक पर सवाल उठ रहा है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के पीछे इशारों-इशारों में रोहित शर्मा और उनके आराम को ही जिम्मेदार माना है। 

Advertisement

क्रिकबज के शो पर बोलते हुए जडेजा ने कहा, 'रोहित शर्मा को बुरा लगेगा लेकिन वो कभी भी टीम इंडिया के साथ नहीं थे। उन्हें पूरे साल खिलाड़ियों के साथ रहना चाहिए था लेकिन उनके लिए नियमित ब्रेक ज्यादा महत्वपूर्ण था। साथ ही वह कई सीरीज में अनफिट भी रहे थे। यहां तक ​​कि अपकमिंग न्यूजीलैंड सीरीज के लिए कोच राहुल द्रविड़ को भी आराम दे दिया गया है।'

Advertisement

जडेजा ने आगे कहा, 'घर का एक बुजुर्ग होना चाहिए, सात बुजुर्ग होंगे तो भी दिक्कत है। चीजें मुश्किल हो जाएंगी।'बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के अर्धशतक के दमपर टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया था।

रनचेज के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर दी। इंग्लैंड टीम ने 16 ओवर में ही रनचेज कर लिया और टीम इंडिया और भारतीय फैंस को कभी ना भूलने वाला दर्द भी दे दिया। 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न के मैदान पर वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार