बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाजों ने फैंस को काफी निराश किया। रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक ने अपने विकेट सस्ते में गंवा दिए। खासकर केएल राहुल से तो उनकी वापसी पर हर कोई उम्मीद लगाए बैठा था लेकिन उन्होंने काफी निराश किया और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

राहुल के जल्दी आउट होने के बाद कुछ आलोचक उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं जबकि कुछ लोगों ने उनका साथ भी दिया। वहीं, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा की मानें तो केएल राहुल के साथ टीम प्रबंधन ठीक से पेश नहीं आ रहा है। अजय जडेजा ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट का उदाहरण दिया, जिसमें ऋषभ पंत को बल्लेबाजी क्रम में राहुल से पहले भेजा गया। राहुल को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए आना था, लेकिन रोहित शर्मा और गौतम ने पंत को आगे भेजने का फैसला किया।

Advertisement

राहुल को नीचे भेजने पर अजय जडेजा काफी निराश दिखे और उन्होंने यहां तक कह दिया कि इससे अच्छा राहुल को टेस्ट टीम में ना ही खिलाया जाए। जियो सिनेमा पर बोलते हुए जडेजा ने कहा, "आप केएल राहुल के साथ ऐसा नहीं कर सकते। वो एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऋषभ पंत को बल्लेबाजी क्रम में आगे बढ़ाकर आप उन्हें महत्व दे रहे हैं, लेकिन आप राहुल के आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं। अगर आप केएल राहुल को बल्लेबाजी क्रम में नीचे करना चाहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप उन्हें टेस्ट टीम में न खिलाएं।"

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने शुरुआत में मुश्किलों का सामना किया लेकिन जब ऐसा लग रहा था कि वो बड़ी पारी खेलने वाले हैं तभी एक शानदार कैच ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। राहुल का विकेट तब गिरा जब वो 43वें ओवर में 16 रन बनाकर खेल रहे थे और मेहदी हसन मिराज की गेंद पर राहुल ने शॉर्ट लेग की तरफ गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की मगर वो शॉट को नियंत्रित नहीं कर पाए और गेंद बल्ले पर लगने के बाद काफी देर हवा में रही। तभी शॉर्ट लेग पर खड़े जाकिर हसन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अपने दाएं तरफ डाइव लगाकर एक बेहतरीन लो कैच लपक लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार