न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पारी इतिहास रच दिया। एजाज ने 47.5 ओवरों में 119 देकर भारत के सभी 10 विकेट हासिल किए। एजाज एक टेस्ट मैच की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा सबसे पहले इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर (53/10) ने किया था। लेकर ने साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए टेस्ट में 53 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए टेस्ट 74 रन देकर 10 विकेट अपने खाते में डाले थे।
बता दें एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। जब वे आठ साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया था। उन्होंने पहले दिन के खेल के दौरान तीन विकेट और दूसरे दिन छह विकेट चटकाए। पारी में पांच विकेट विकेट पूरे करते हुए वह मैदान को चूमते हुए नजर आए थे।
एजाज पटेल की फिरकी में फंसकर भारतीय टीम ने 109.5 ओवर 325 रन ऑलआउट हो गई। बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार पारी खेलते हुए शतक जड़ा। उन्होंने 311 गेंदों का सामना कर 4 छक्के और 17 चौकों की मदद से 150 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 52 रन की पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। भारतीय टीम दूसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 221 रनों से आगे खेलने उतरी थी।