दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का फ्लॉप शो जारी है। भारतीय टीम पहली पारी में सिर्फ 202 रन बना कर ढेर हो गई और इसका क्रेडिट अगर सबसे ज्यादा किसी जोड़ी को जाता है तो वो रहाणे और पुजारा की जोड़ी होगी क्योंकि दोनों ने कुल मिलाकर सिर्फ 3 रन बनाए।

Advertisement

यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इन दोनों को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। एक तरफ पुजारा जो हमेशा की तरह गेंदें तो काफी खेल गए लेकिन रन सिर्फ 3 बनाए और चलते बने। इसके बाद अगली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे स्कोर्र को बिना कोई कष्ट दिए पवेलियन की ओर रवाना हो गए।

Advertisement

इस दौरे पर अभी तक तीन पारियों में इन दोनों बल्लेबाज़ों ने खासा निराश किया है और अब शायद फैंस और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं और यही कारण है कि फैंस कई तरह के मीम बनाकर इन दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। कई फैंस तो इन दोनों की रिटायरमेंट की भी तैयारी कर चुके हैं और इन दोनों के मज़ेदार मीम शेयर किए जा रहे हैं।

आइए देखते हैं कि फैंस इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों पर किस तरह से अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार