शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने ना केवल गेंद से बल्कि बल्ले से भी अपनी उपयोगिता साबित की है। पार्टनरशिप ब्रेकर के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर ने बल्लेबाजी करते हुए कई बार भारत को मुसीबत से उबारा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला टेस्ट अर्धशतक कौन भूल सकता है। गाबा के मैदान पर शार्दुल ठाकुर ने कंगारूओं की जमकर धुनाई की थी। 

Advertisement

अजिंक्य रहाणे ने शार्दुल ठाकुर से जुड़े एक वाक्ये का जिक्र किया है जब शार्दुल की बल्लेबाजी से रोहित शर्मा भड़क गए थे। यह गाबा टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान था जब भारत 328 रनों के लक्ष्य का पीछा करने की ओर बढ़ रहा था। मयंक अग्रवाल और वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद शार्दुल क्रीज पर वेल सेट ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।

Advertisement

'बंदों में था दम' की स्ट्रीमिंग पर रहाणे ने कहा, 'वाशिंगटन के आउट होने के बाद शार्दुल ठाकुर बैटिंग के लिए जा रहे थे। रोहित ने उससे कहा यह आपके लिए हीरो बनने का मौका है। और वह बस सिर हिलाकर चला गया।' बाद में शार्दुल ठाकुर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए थे।

अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा, 'रोहित मेरे बगल में बैठा था। उसने कहा, 'मैच खत्म होने दो, हमें जीतने दो, मैं उसे सबक सिखाऊंगा' मैंने कहा 'इसे भूल जाओ, मैच खत्म होने के बाद हम देखेंगे।' बता दें कि पहली पारी में 67 रन बनाने वाले शार्दुल ठाकुर दूसरी पारी में महज 2 रन ही बना सके थे। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीता था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार