इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच से पहले अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की बड़ी कमजोरी को पॉइंट आउट किया है। ऐसे में अगर टीम ने इस कमजोरी को दूर नहीं किया तो ये सीरीज हाथ से निकल सकती है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, रहाणे ने भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चिंता की बात बताई। बल्लेबाज़ ने कहा कि मेहमान टीम की बल्लेबाजी इकाई शानदार थी, लेकिन गेंदबाजी इकाई अभी तक एक ग्रुप के रूप में सामने नहीं आई है।

Advertisement

अगर अभी तक हुए चार मैचों की बात करें तो भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इस टेस्ट सीरीज़ में रनों के प्रवाह को रोक नहीं पाया है। मैनचेस्टर टेस्ट मैच में, भारत ने इंग्लैंड की एकमात्र पारी में लगभग 700 रन लुटा दिए। अगर शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने भारत की आखिरी पारी में अविश्वसनीय धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए तीन शानदार शतक नहीं लगाए होते, तो टीम ये मैच हारने के साथ-साथ सीरीज भी हार जाती।

Advertisement

रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "भारतीय टीम अच्छा खेल रही है और बल्लेबाजी क्रम शानदार रहा है। भारतीय टीम की चिंता गेंदबाजी विभाग को लेकर है। कुछ गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है। अगर भारत को पांचवें मैच में अच्छा करना है तो टीम के गेंदबाजों को भी एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि मैनचेस्टर टेस्ट से पहले नीतीश कुमार रेड्डी और आकाश दीप के चोटिल होने के कारण भारत का गेंदबाजी आक्रमण कमज़ोर हो गया था। रेड्डी ने लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था, जबकि बर्मिंघम में भारत की जीत में आकाश दीप को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया था। ऐसे में अगर पांचवें टेस्ट के लिए आकाश फिट होते हैं तो ये भारत के लिए अच्छी खबर होगी। फिलहाल भारत चार मैचों के बाद सीरीज में 2-1 से पीछे है और अब वो सीरीज जीत तो नहीं सकते लेकिन बराबर जरूर कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार