मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है जिसके दूसरे दिन एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान करके रख दिया। खेल के दूसरे दिन कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली और शायद ही ऐसी घटना भारतीय घरेलू क्रिकेट में इससे पहले हुई होगी। 

Advertisement

दरअसल, जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन मैदानी अंपायरों ने रहाणे को आउट दे दिया था और रहाणे आउट दिए जाने के बाद ड्रेसिंग रूम भी पहुंच गए थे लेकिन कुछ ही मिनटों बाद अंपायर्स ने रहाणे को ड्रेसिंग रूम से वापस बुला लिया और वो फिर से बल्लेबाजी करने लगे। ये घटना मुंबई की दूसरी पारी में हुई, जब तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद को पुल करने की कोशिश में रहाणे की गेंद उनके बल्ले के किनारे से टकराई, जो सीधे विकेटकीपर कन्हैया वधावन के ग्लव्स में चली गई।

Advertisement

मुंबई के कप्तान को मैदानी अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया और रहाणे पवेलियन लौटकर ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए थे। हालांकि, बाद में तीसरे अंपायर ने रिप्ले में देखा कि उमर नजीर ने ओवरस्टेप किया था, जिससे ये ‘नो बॉल’ थी। यही कारण था कि रहाणे को ड्रेसिंग रूम से वापस बुलाया गया। हालांकि, रहाणे अपने दूसरे जीवनदान का पूरा फायदा नहीं उठा सके और एक ओवर बाद ही उन्हें उसी गेंदबाज ने आउट कर दिया। 

इस मैच की बात करें तो शार्दुल ठाकुर ने शानदार शतक बनाकर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया। सीम ऑलराउंडर ने 18 चौकों की मदद से 119 (135) रनों की शानदार पारी खेली और तनुश कोटियन ने उनका अच्छा साथ दिया, जिन्होंने अपनी पारी में छह चौकों की मदद से 62 (136) रन बनाए। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 184 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिससे मुंबई 280 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही। मेजबान टीम अंततः दूसरी पारी में 290 रन पर आउट हो गई, जिससे जम्मू-कश्मीर को चौथी पारी में 205 रनों का लक्ष्य मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार