भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार (24 जुलाई) को लीसेस्टर के ग्रेस रोड पर इंग्लैंड वनडे कप 2024 के चौथे मैच में लीसेस्टरशायर के लिए सनसनीखेज डेब्यू करते हुए सुर्खियां बटोर ली। अनुभवी भारतीय बल्लेबाज ने 60 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 71 रन बनाए, जिससे लीसेस्टरशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 369/6 का विशाल स्कोर बनाया।

Advertisement

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के बाद उन्होंने जो धमाकेदार पारी खेली, उसने लीसेस्टरशायर के विशाल स्कोर में अहम भूमिका निभाई। उनमें से एक शॉट ने बहुत ध्यान आकर्षित किया, खासकर इसलिए क्योंकि हम रहाणे को आउट-ऑफ-द-बॉक्स शॉट्स खेलते नहीं देखते लेकिन अपनी इस पारी में उन्होंने कुछ ऐसे शॉट भी खेले।

Advertisement

बाएं हाथ के स्पिनर का सामना करते हुए रहाणे ने भी लेफ्टी बैटर बनने का फैसला किया और लेफ्टी बैटर की तरह खेलते हुए उन्होंने एक शानदार रिवर्स स्वीप मार दिया। उनका रिवर्स-स्वीप इतना सटीक था कि गेंद बल्ले से लगते ही बाउंड्री रोप तक पहुंच गई। मेट्रो बैंक वन डे कप ने रहाणे की पारी की हर बाउंड्री को साझा किया। आप उनकी पारी का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

गौरतलब है कि रहाणे लीसेस्टरशायर के लिए इंग्लिश काउंटी सीजन का दूसरा भाग खेलेंगे, जिसमें पांच काउंटी चैंपियनशिप मैच भी शामिल होंगे। वो मौजूदा वन डे कप के हर बचे हुए मैच में भी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि रहाणे अपने इस फॉर्म को आगे आने वाले मैचों में भी जारी रख पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार