भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां के गाबा इंटरनेशनल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लंच टाइम तक अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 161 रन बना लिए है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 369 रनों पर समेट दिया था। इस लिहाज से भारत अभी भी 208 रन पीछे है।

Advertisement

लंच तक मयंक अग्रवाल 38 और ऋषभ पंत चार रनों पर नाबाद थे। अग्रवाल ने 73 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया है।

Advertisement

भारत ने पहले सत्र में कल के नाबाद बल्लेबाजों-कप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के विकेट गंवाए हैं। रहाणे 37 और पुजारा 25 रन बनाकर आउट हुए।

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की। पुजारा का विकेट 105 के कुल योग पर गिरा। 94 गेंदों पर दो चौके लगाने वाले पुजारा को जोस हाजलेवुड ने आउट किया।

इसी तरह कप्तान का विकेट 144 के कुल योग पर गिरा। कप्तान ने 93 गेंदों का सामना कर तीन चौके लगाए।

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार