बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। पहली पारी में 376 रन बनाने के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार शुरुआत की। युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने बांग्लादेशी खेमे में हड़कंप मचाते हुए दूसरे दिन लंच से पहले दो गेंदों में दो विकेट चटका दिए। आकाश दीप की ये दोनों गेंदें कमाल की थीं और बांग्लादेशी बल्लेबाजों के पास इन गेंदों का कोई जवाब नहीं था।

Advertisement

आकाश ने सबसे पहले बांग्लादेशी ओपनर जाकिर हसन के होश उड़ाते हुए क्लीन बोल्ड किया। आकाश ने ये गेंद वाइड ऑफ द क्रीज़ डाली और गेंद पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई। जाकिर के बल्ले और पैड के बीच एक गैप बना और ये गैप गेंद के स्टंप में जाने के लिए काफी था। इसके बाद अगली ही गेंद पर आकाश ने मोमिनुल हक को भी बोल्ड करके भारतीय टीम को मैच में काफी आगे कर दिया।

Advertisement

इन दोनों गेंदों में विकेट लेने के बाद आकाश दीप का जश्न देखने लायक था। वहीं, अगर इस टेस्ट की बात करें तो दूसरे दिन के पहले ही सत्र में भारतीय टीम ने आखिरी चार विकेट सिर्फ 37 रनों पर ही गंवा दिए। भारत के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने 133 गेंदों में 113 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 124 गेंदों में 86 रन ,वहीं यशस्वी जायसवाल ने 118 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।

बांग्लादेश के लिए तेज़ गेंदबाज़ हसन महसूद ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वो भारत में पांच विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा तस्कीन अहमद ने 3 विकेट, नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया। अब बांग्लादेश की पहली पारी ये तय करेगी कि ये टेस्ट मैच किस तरफ जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार