भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची (IND vs ENG 4th Test) में खेला जाएगा। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चौथे टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में अब आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challenger Bangalore) के लिए खेलने वाले घातक गेंदबाज़ आकाशदीप (Akash Deep) को बुमराह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है और वो इंडियन टीम के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं।

 
Advertisement

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार आकाशदीप ने टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स को बीते समय में काफी प्रभावित किया है। हाल ही में उन्होंने इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबलों में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। यहां आकाशदीप ने 2 मैचों में 10 विकेट झटके थे। इतना ही नहीं, बंगाल के लिए खेलते हुए आकाशदीप ने 30 फर्स्ट क्लास मैचों में 104 विकेट झटके हैं। यही वजह है उन्हें इंडियन टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और अब उन्हें अपना डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण चौथे टेस्ट से आराम दिया गया है। वहीं केएल राहुल फिट नहीं हैं जिस वजह से वो रांची टेस्ट से बाहर हो गए हैं। मुकेश कुमार को टीम में जोड़ा गया है।

बात करें अगर भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की तो मेजबान टीम ने इंग्लिश टीम पर फिलहाल 2-1 की बढ़त बना रखी है। ऐसे में भारतीय टीम यही चाहेगी कि रांची टेस्ट जीतकर वो इस सीरीज में अजेय बढ़त बना लें। रांची टेस्ट 23 फरवरी से शुरू होगा, वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला हिमाचल प्रदेश में 7 मार्च से खेला जाएगा।

India Squad vs England for Test Series

Also Read: Live Score

Advertisement

रोहित शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल,आकाश दीप, केएस भरत (विकेटकीपर) कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार