IPL 203: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया। मुंबई की इस जीत में युवा आकाश मधवाल हीरो बनकर उभरे। मधवाल ने 3.3 ओवर में सिर्फ 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आकाश को उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। वहीं, इस मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने उनका एक मज़ेदार इंटरव्यू भी किया।

Advertisement

आईपीएल ने इन दोनों के बीच हुई मजेदार बातचीत का वीडियो शेयर किया है जिसमें सूर्यकुमार आकाश के मजे लेते दिखे। इस वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले सूर्यकुमार यादव सबसे पहले उनके इस मैजिकल स्पेल के बारे में पूछते हैं, जिसके जवाब में आकाश कहते हैं, भैया बस मैं मेहनत कर रहा था, अभी भी ये आंकड़े मेरे लिए कुछ नहीं हैं, मैं और अच्छा करना चाहता हूं।'

Advertisement

आकाश के इतना बोलते ही सूर्या ने उनके मज़े ले लिए और कहा, अब 10 विकेट लेगा क्या?  इस पर रिएक्ट करते हुए आकाश ने कहा, नहीं, अभी और लेने हैं। ये हमारे लिए जरूरी मैच था इसलिए योगदान देना जरूरी था। करना था तो करना था, करो या मरो जैसी परिस्थिति थी।'

फिर सूर्या ने कहा, अभी ये थोड़ा मोडेस्ट हो रहा है, कह रहा है 10 विकेट लेगा लेकिन आज जो इसका स्पेल आया है वो बहुत जरूरी टाइम पर आया है और वो भी तब जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी।' इन दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर मुंबई की इस जीत की बात करें तो लखनऊ को हराने के बाद अब रोहित शर्मा की टीम ने दूसरे क्वालिफायर में प्रवेश कर लिया जहां अब उनका मुकाबला 26 मई को गुजरात टाइटंस से होगा और इन दोनों टीमों में से जो भी टीम जीतेगी वो फाइनल में 28 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार