Akeal Hosein Record: वेस्टइंडीज टी20 टीम के स्टार स्पिनर अकील हुसैन (Akeal Hosein) भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI T20) में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। ये सीरीज मंगलवार, 05 अक्टूबर यानी आज से खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा।
विकेटों की सेंचुरी: 33 वर्षीय अकील हुसैन वेस्टइंडीज टी20 टीम के एक बेहद ही अहम और अनुभवी खिलाड़ी हैं। वो अपने देश के लिए इस फॉर्मेट 99 मुकाबले खेल चुके हैं। खास बात ये है कि वो T20I में अपनी विकेटों की सेंचुरी पूरी करने से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं। अकील के पास भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में इस मुकाम तक पहुंचने का सुनहरा मौका है।
खास बात तो ये है कि अकील हुसैन के पास टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के लिए 100 विकेट लेने वाला दूसरा गेंदबाज़ बनने का मौका है। अब तक सिर्फ जेसन होल्डर ने ये कारनामा किया है। उन्होंने 98 टी20 में 112 विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर जैसे ड्वेन ब्रावो और अल्जारी जोसेफ भी इस आंकड़ें तक नहीं पहुंच पाए। बात करें अकील की तो उन्होंने 99 टी20 मैचों में 94 विकेट ले चुके हैं।
वेस्टइंडीज में के लिए T20I में सर्वाधिक विकेट
- जेसन होल्डर - 98 मैचों में 112 विकेट
- अकील हुसैन - 99 मैचों में 94 विकेट
- रोमारियो शेफर्ड - 81 मैचों में 81 विकेट
- ड्वेन ब्रावो - 91 मैचों में 78 विकेट
- अल्जारी जोसेफ - 45 मैचों में 62 विकेट
अकील हुसैन के आंकड़ें: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया अकील हुसैन एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 40 टेस्ट में 63 विकेट और 99 टी20 में 94 विकेट झटके हैं। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि अकील अब तक 301 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 280 विकेट और 1300 रन दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज टी20 स्क्वाड बनाम भारत: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, आमिर जंगू, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर।