लाहौर, 2 अगस्त| पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने यूनिस खान को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक पाकिस्तान के चैनल से बात करते हुए अख्तर ने कहा, "यूनिस खान को गलती से बल्लेबाजी कोच बना दिया गया है, उनको राष्ट्रीय अकादमी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देनी थी और मोहम्मद युसूफ को पाकिस्तान का बल्लेबाजी कोच होना था।"

Advertisement

अपने मुखर रूप के लिए मशहूर अख्तर ने कहा है कि पीसीबी का प्रबंधन अच्छी तरह से नहीं किया जा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "पीसीबी का प्रबंधन गलत तरीके से किया जा रहा है। आप जितना अच्छे लोगों को दूर रखोगे क्रिकेट उतना नीचे आता जाएगा। अगर मुझे पीसीबी में काम करने का मौका मिला तो मैं विदेशी निवेश लेकर आऊंगा। मैं फ्री में काम करूंगा और इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि कोई मुझे फोन करके ये न कहे कि मेरे बच्चे का चयन कर लो।"

पाकिस्तान टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच अगस्त से हो रही है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार