अक्शदीप नाथ (71) की शानदार पारी और यश दयाल (3/34) की बेहतरीन गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल -1 मुकाबले में गुरुवार को गुजरात को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

Advertisement

गुजरात की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हेत पटेल के 87 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 60 रन की बदौलत 48.1 ओवर में 184 रन ही बना सकी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की टीम ने अक्शदीप के 104 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 71 रन की पारी की बदौलत 42.4 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाकर मैच जीत लिया। Uttar Pradesh vs Gujarat Scorecard

गुजरात की पारी में हेत के अलावा पियूष चावला ने 32, ध्रुव रावल ने 23, तेजस पटेल ने 13, रिपल पटेल ने 11 और राहुल वी शाह ने 10 रन बनाए। उत्तर प्रदश की तरफ से यश के अलावा आकीब खान ने दो, शिवम वर्मा ने एक और अक्श्दीप ने एक विकेट लिया।

उत्तर प्रदेश की पारी में कप्तान करन शर्मा ने 38, माधव कौशिक ने 15, प्रियम गर्ग ने 15 और समर्थ सिंह ने 11 रनों का योगदान दिया जबकि उपेंद्र यादव 31 और समीर चौधरी चार रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की तरफ से चिंतन गाजा ने दो विकेट, तेजस पटेल ने एक, पीयूष ने एक और करन ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार