बाएं हाथ के बल्लेबाज एलेक्स कैरी मेलबर्न क्रिकेट मैदान में महान रोड मार्श के बाद टेस्ट शतक बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बन गए हैं। एलेक्स कैरी ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को 111 रन बनाकर हासिल की।

Advertisement

31 वर्षीय कैरी का यह पहला टेस्ट शतक भी था। उन्होंने 149 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके लगाए। वह 131 गेंदों में तीन अंकों के आंकड़े पर पहुंचे।

Advertisement

पिछले लगभग एक दशक में किसी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का बनाया गया यह पहला शतक है। ब्रेड हेडिन ऐसा करने वाले आखिरी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर थे। हेडिन ने 2013-14 एशेज में एडिलेड में 118 रन बनाये थे।

मार्श ने मेलबर्न में 1977 के शताब्दी टेस्ट में दूसरी पारी में नाबाद 110 रन बनाये थे। कैरी का यह शतक उनके 15वें टेस्ट में आया है।

पिछले लगभग एक दशक में किसी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर का बनाया गया यह पहला शतक है। ब्रेड हेडिन ऐसा करने वाले आखिरी ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर थे। हेडिन ने 2013-14 एशेज में एडिलेड में 118 रन बनाये थे।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार