ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहला टेस्ट मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में भी खराब शुरुआत की है। श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन लंकाई बल्लेबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ताजा समाचार लिखे जाने तक श्रीलंका ने अपने 6 विकेट सिर्फ 150 के स्कोर पर गंवा दिए थे।

Advertisement

श्रीलंका के लिए एकमात्र बल्लेबाज जिसने लड़ने का जज्बा दिखाया वो दिनेश चांडीमल थे। चांडीमल ने आउट होने से पहले 74 रनों की जुझारू पारी खेली लेकिन वो जिस तरह से आउट हुए उसने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने विकेट के पीछे एक ऐसी स्टंप को अंज़ाम दिया जिसे देखकर हर क्रिकेट फैन को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।

Advertisement

ये घटना श्रीलंकाई पारी के 61वें ओवर में देखने को मिली जब मैथ्यू कुहनेमैन के ओवर की दूसरी गेंद पर चांडीमल पूरी तरह गच्चा खा गए और गेंद को मिस कर गए। इस दौरान उनका पैर बहुत कम देर के लिए क्रीज़ के बाहर गया और ये समय एलेक्स कैरी के लिए उन्हें स्टंप करने के लिए काफी था। कैरी ने पलक झपकते ही चांडीमल की गिल्लियां बिखेर दी जिसके बाद मैदानी अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया। जब रिप्ले देखा गया तो पाया गया कि चांडीमल का पैर क्रीज़ के बाहर था जिसके चलते उन्हें पवेलियन जाना पड़ा।

कैरी की इस स्टंपिंग को देखकर भारतीय फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। आपको बता दें कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका फिलहाल 1-0 पीछे है और अब अगर उन्हें अपने घर पर सीरीज हार और क्लीन स्वीप से बचना है तो उन्हें हर हाल में ये टेस्ट मैच जीतना होगा। अगर वो ये टेस्ट ड्रॉ भी कराते हैं तो भी ऑस्ट्रेलिया 1-0 से ये सीरीज जीत जाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार