कप्तान अजहर अली (नाबाद 82) की संघर्षपूर्ण पारी के सहारे पाकिस्तान ने इंग्लैंड के साथ यहां जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को चायकाल तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 158 रन बनाकर मैच में कुछ हद तक वापसी करने की कोशिश की है। इंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 583 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। इस विशाल स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की टीम अभी 425 रन पीछे है, जबकि उसके पांच विकेट शेष है।

Advertisement

पाकिस्तान एक समय लंच तक 41 रन तक चार विकेट गवांकर बेहद संकट में फंसती हुई दिख रही थी। लेकिन कप्तान अजहर ने फवाद आलम के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम को कुछ स्थिरता प्रदान की।

Advertisement

इस बीच, फवाद टीम के लिए 75 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौट गए। उन्हें डॉम बेस ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। फवाद ने 74 गेंदों पर एक चौके की मदद से 21 रन बनाए।

फवाद के आउट होने के बाद अजहर ने मोम्मद रिजवान के साथ बीच छठे विकेट के लिए अब तक 83 रनों की महत्वपूर्ण अविजित साझेदारी करके टीम को कुछ राहत दी।

चायकाल के समय अजहर 174 गेंदों पर 12 चौके लगा चुके हैं। अजहर के करियर का यह 32वां अर्धशतक है। रिजवान 63 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने अब तक चार जबकि डॉम सिब्ले को एक विकेट मिला है।

Advertisement

इससे पहले, इंग्लैंड ने जैक क्रॉले (267) और जोस बटलर (152) की शानदार पारियों के दम पर अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 583 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।

क्रॉले के करियर का पहला दोहरा शतक है। वहीं, बटलर के करियर का भी यह दूसरा शतक है। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 359 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार