ENG-W vs IND-W 3rd T20: चार्ली डीन की कैप्टेंसी वाली इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने बीते मंगलवार, 02 जून को टांटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 181 रन चेज करके भारतीय टीम को 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ इंग्लैंड ने ये सीरीज 2-1 से जीतकर अपने नाम की है।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने ठोका अर्धशतक: टांटन टी20 में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया था जिसके बाद मैदान पर कैप्टन हरमनप्रीत कौर शो देखने को मिला। उन्होंने टीम इंडिया के लिए नंबर-5 पर बैटिंग की और 40 गेंदों पर 7 चौके ठोककर नाबाद 56 रन बनाए।

Advertisement

उनके अलावा यास्तिका भाटिया ने 18 गेंदों पर 32 रन, दीप्ति शर्मा ने 24 गेंदों पर 32 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। इन्हीं सब के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन जोड़े। बात करें इंग्लिश गेंदबाज़ों की तो लॉरेन बेल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं लिन्से स्मिथ और चार्ली डीन ने 1-1 विकेट चटकाए।

कैप्सी और नाइट ने मचाया धमाल: इंग्लैंड को ये मुकाबला जीतने के लिए 181 रनों के लक्ष्य को हासिल करना था जिसका पीछा करते हुए उनकी शुरुआती कुछ खास नहीं रही और उन्होंने 5.1 ओवर तक 38 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिए। हालांकि इसके बाद एलिस कैप्सी और हीथर नाइट ने पारी को संभाला।

कैप्सी ने 190.70 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 43 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के जड़कर 82 रन बनाए। दूसरी तरफ हीथर नाथट ने 42 गेंद खेली और 10 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन ठोक डाले। तो ऐसे इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में ही 181 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और भारतीय टीम को 6 से मात दी। बताते चलें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ ने 2-2 निकाले।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक बार फिर बता दें कि इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया को टी20 सीरीज 2-1 से हराई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार