Alick Athanaze Catch: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के 18वें मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स ने बुधवार (18 सितंबर) को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ बारबाडोस की टीम प्लेऑफ में भी पहुंच गई है। ये बारबाडोस की छह मैच में पांचवीं जीत थी और इस जीत के साथ बारबाडोस की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है।

Advertisement

इस मैच में बारबाडोस के लिए रहकीम कॉर्नवाल गेंद से हीरो रहे जिन्होंने पांच विकेट चटकाए। इस मैच में बारबाडोस की फील्डिंग का भी अलग ही लेवेल देखने को मिला और इसका सबसे बड़ा उदाहरण एलिक एथनाज़ थे जिन्होंने एक कमाल का कैच पकड़कर फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये ज़बरदस्त कैच सेंट किट्स की पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब कॉर्नवाल ने ऑफ़ स्टंप पर एक अच्छी गेंद फेंकी। स्ट्राइकर एंड पर मौजूद रयान जॉन ने मिड-विकेट बाउंड्री को पार करने के लिए एक हवाई शॉट मारा लेकिन उनके बल्ले का सिर्फ़ टॉप एज ही लगा जिसके कारण उनके इस शॉट को लंबाई नहीं मिली और गेंद काफी देर हवा में रही। इस कैच को पकड़ने के लिए एलिक एथनाज़ नीचे खड़े हुए थे लेकिन शुरुआत में वो ओवर रन कर गए थे लेकिन उन्होंने जल्दी ही अपना संयम वापस पा लिया और एक शानदार डाइव लगाते हुए अविश्वसनीय कैच लपक लिया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। इस विकेट के चलते ही रहकीम कॉर्नवाल ने पांच विकेट भी पूरे किए।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट किट्स 19.1 ओऴर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान आंद्रे फ्लैचर ने 22 गेंदों में 32 रन, जोशुआ डी सिल्वा ने 29 गेंदों में 25 रन और निचले क्रम में एनरिक नॉर्खिया ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। इसके जवाब में बारबाडोस की टीम ने 11.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ही मैच जीत लिया।  ओपनिंग बल्लेबाज डी कॉक ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छ्क्के जड़े। इसके अलावा उनके साथी ओपनर कदीम एलीने ने 15 गेंदों में 25 रन और एलीक अथानाजे ने 15 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार