5 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल के दसवें सीजन को खास बनना के लिए इस बार बीसीसीआई ने 8 वैन्यू पर 8 ओपनिंग सेरेमनी करना का फैसला किया है। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि इस बार आठों फ्रेंजाइजी अपने होम ग्राउंड में अलग ओपनिग सेरेमनी करेंगी। इन ओपनिंग सेरेमनी में एमी जैक्सन, श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख समेत कुछ अन्य बॉलीवुड स्टार्स अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 

Advertisement

यहां जानिए किस वैन्यू पर परफॉर्म करेगा कौन सा स्टार

Advertisement

हैदराबाद (5 अप्रैल): सनराइजर्स हैदराबाद औऱ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 10 के ओपनिंग मैच से पहले राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एमी जैक्सन परफॉर्म करेंगी।

पुणे (6 अप्रैल): राइजिंग पुणे सुपरजायंट औऱ मुंबई इंडियंस, रितेश देशमुख महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे।

राजकोट (7 अप्रैल): गुजरात लायंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: टाइगर श्रॉफ सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे।

इंदौर (8 अप्रैल): किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट, अभी तय नहीं। 

बैंगलोर (8 अप्रैल): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम द्वारा अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई।

मुंबई (9 अप्रैल): मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स,  अभी तक वानखेड़े स्टेडियम द्वारा कोई पुष्टि नहीं है।

Advertisement

कोलकाता (13 अप्रैल): कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब,  श्रद्धा कपूर और मोनाली ठाकुर ईडन गार्डन में परफॉर्म करेंगी।

नई दिल्ली (15 अप्रैल): दिल्ली डेयरडेविल्स के बनाम किंग्स इलेवन पंजाब: परिणीति चोपड़ा फिरोज शाह कोटला ग्राउंड में परफॉर्म करेंगी।

(Image credits: IPL Twitter handle)

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार