विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर हर साल अपने फैंस को नई उम्मीदें देती है लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से लेकर खत्म होने तक ये उम्मीदें चकनाचूर हो जाती हैं। आरसीबी अपने खराब प्रदर्शन के कारण अभी तक अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतज़ार कर रही है लेकिन इस बार टीम ने आईपीएल ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों पर अपना दांव लगाया है और उन्हीं खिलाड़ियों में से एक नाम डैन क्रिश्चियन का भी है।

Advertisement

क्रिश्चियन आगामी आईपीएल सीज़न को लेकर जमकर तैयारी कर रहे हैं और सीज़न शुरू होने से पहले ही उन्होंने हुंकार भी भर दी है। क्रिश्चियन का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस साल पहली बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है। आईपीएल 2021 नीलामी में इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को बैंगलोर ने 4.8 करोड़ में खरीदा था।

Advertisement

एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन में बातचीत के दौरान क्रिश्चियन ने कहा, "हम इस साल इसे जीतने जा रहे हैं, एक टीम के रूप में, शायद हमसे अभी तक ट्रॉफी दूर रही है और उम्मीद है कि मैं इस बार टीम को लाइन के पार पहुंचने में मदद कर सकता हूं। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के साथ बल्लेबाजी करना शानदार होगा।"

आगे बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हमारी टीम में इस बार ग्लेन मैक्सवेल भी हैं। वो मेरा एक अच्छा दोस्त है। हमने साथ में अच्छी क्रिकेट खेली है। इन लोगों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार होगा और मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि हम एक टीम के रूप में इस सीज़न मेंअच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार