Allan Donald All Time XI: साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एलन डोनाल्ड (Allan Donald) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। साउथ अफ्रीका के लिए 72 टेस्ट और 164 वनडे मैचों में शिरकत करने वाले एलन डोनाल्ड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है।

Advertisement

एलन डोनाल्ड की टीम में 5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल हैं। एलन डोनाल्ड की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन बतौर ओपनर नजर आ रहे हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर एलन डोनाल्ड की टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी एलन डोनाल्ड की ऑलटाइम इलेवन में शामिल नहीं हैं।

Advertisement

एलन डोनाल्ड की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में उन्होंने रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को भी जगह नहीं दी है। एलन डोनाल्ड ने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी विव रिजर्डस को अपनी टीम का कप्तान बनाया है इसके अलावा एडम गिलक्रिस्ट उनकी टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है एलन डोनाल्ड की ऑल टाइम इलेवन टीम: मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, जैक कैलिस, ब्रायन लारा, विव रिचर्डस (कप्तान), एबी डीविलयर्स, एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, मैलकम मार्शल, कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैक्ग्रा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार