19 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान अजिक्य रहाणे ने कहा है कि वह यहां ईडन गाडर्न्स में होने वाले ऐतिहासिक दिन-रात के टेस्ट मैच के सपने देख रहे हैं। रहाणे ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें उन्हें एक पिंक बॉल के पास सोते हुए देखा जा सकता है।
Advertisement
उन्होंने फोटो के साथ ट्वीट में लिखा, "अभी से ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट के सपने देख रहा हूं।" भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट मैच में पारी और 130 रनों से बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी।
दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से यहां शुरू होगा।