केपटाउन/नई दिल्ली, 07 जनवरी (CRICKETNMORE) । दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट सलामी बल्लेबाज एल्विरो पीटरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। पीटरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।

चौंतीस वर्षीय पीटरसन ने 2010 में कोलकाता में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था । पीटरसन ने 36 टेस्ट मैचों में 34.88 की औसत से 2093 रन बनाये जिसमें पांच शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 21 एकदिवसीय मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 504 रन बनाये। इसके अलावा उन्होंने दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जिनमें वह 14 रन ही बना पाये। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों मैचों में वह रन बनाने के लिये जूझते रहे. वह तीन टेस्ट मैचों में 21 . 50 की औसत से 86 रन ही बना पाये थे।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार