वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज़ गेंदबाज़ अल्ज़ारी जोसेफ ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए मैच की तीसरी ही गेंद पर इंग्लिश ओपनर जैक क्रॉली को चारों खाने चित्त करते हुए आउट कर दिया।

Advertisement

ट्रेंट ब्रिज की पिच से गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल रही थी और पहले ही ओवर में जोसेफ ने इसका बखूबी फायदा उठाया। उन्होंने पहले ओवर की तीसरी गेंद एक लेंथ डिलीवरी डाली और गेंद जैक क्रॉली के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगकर थर्ड स्लिप में खड़े एलिक एथनाज़ के हाथों में चली गई। हालांकि, ये कैच आसान नहीं था लेकिन एथनाज़ ने अपने दाएं ओर डाइव लगाई और जमीन से कुछ इंच ऊपर एक शानदार लो-कैच पकड़ लिया।

Advertisement

हालांकि, इस विकेट के बाद वेस्टइंडीज को अपने दूसरे विकेट के लिए काफी इंतजार करना पड़ा और ओली पोप ने बेन डकेट के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करके इंग्लैंड को मज़बूत शुरुआत दिला दी। अगर इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है, गुडाकेश मोती की जगह केविन सिंक्लेयर टीम में आए हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था लेकिन मुकाबला शुरू होने से पहले तबीतय खराब होने के चलते मोती मुकाबले से बाहर हो गए। इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में संन्यास ले चुके जेम्स एंडरसन की जगह मार्क वुड आए हैं।

टीमें:

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, शोएब बशीर।

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, कावेम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ दा सिल्वा (विकेट कीपर), अल्जारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार