3 सितंबर,नई दिल्ली(CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के हाथों वन डे सीरीज गवांने के बाद पाकिस्तान ने एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है।  इस टीम में पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को जगह नहीं दी गई है।

Advertisement

अफरीदी अभी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं, ये परेशानी उन्हें भारत में हुए वर्ल्ड टी-20 के दौरान हुई थी। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के निराशाजनकर प्रदर्शन के चलते उन्हें टी-20 की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ा था। उनकी जगह सरफ़राज़ अहमद को कप्तानी का ज़िम्मा सौंपा गया है। PHOTOS: ये हैं क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की ग्लैमरस वाइफ, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग।

Advertisement

13  सदस्यीय इस टीम में एक नए चेहरे को जगह मिली है। 21 साल के बाएँ हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अमाद बट को टीम में मौका दिया गया है। उन्होंने हाल ही में ए सीरीज़ के दौरान इंग्लैंड के विरुद्ध बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 विकटें झटके थे। इसके अलावा उन्होंने घरेलू टी20 मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन किया है।
एकमात्र टी-20 के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार हैं। जानें क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के प्यार की सच्ची कहानी,ये कपल है बहुत छुपा रूस्तम।

सरफ़राज़ अहमद (कप्तान), खालिद लतीफ़, शरजील खान, शोएब मलिक, मोहम्मद रिज़वान, बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज़, मोहम्मद इरफ़ान, सोहैल तनवीर, अमाद बट

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार