Aman Rao Perala Fastest Century Record: वारंगल वॉरियर्स (Warangal Warriors) के युवा तूफानी बल्लेबाज़ और कप्तान अमन राव पेराला (Aman Rao Perala) ने बीते सोमवार, 22 जून को तेलंगाना टी20 लीग (TG20 League) के मुकाबले में मेदक फाल्कन्स (Medak Falcones) के खिलाफ एक ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का एक बेहद ही बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि तेलंगाना टी20 लीग के इस मुकाबले में 22 साल के अमन राव ने मेदक फालकन्स के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और महज़ 48 गेंदों पर 142 रन ठोके। इसी बीच उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की और अपनी पूरी पारी में 12 चौके और 13 छक्के लगाए।
खास बात ये है कि अब अमन राव पेराला बतौर भारतीय, भारतीय टी20 लीग में सबसे तेज शतक वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया है, जिन्होंने साल 2025 के IPL में गुजराज टाइटंस के सामने 35 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। एक बार फिर बता दें कि अमन राव ने मेदक फालक्स के सामने 32 गेंदों पर शतक लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया है। बताते चलें कि अमन राव IPL में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं, यानी वो वैभव सूर्यवंशी के ही साथी खिलाड़ी भी हैं।
भारतीय टी20 लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी (भारतीय)
- अमन राव पेराला - 32 गेंदों पर शतक (तेलंगाना टी20 लीग)
- वैभव सूर्यवंशी - 35 गेंदों पर शतक (आईपीएल 2025)
- वैभव सूर्यवंशी - 36 गेंदों पर शतक (आईपीएल 2026)
- यूसुफ पठान - 37 गेंदों पर शतक (आईपीएल 2010)
- प्रियांश आर्य - 39 गेंदों पर शतक (आईपीएल 2025)
TAKE A BOW, AMAN!
— tg20official (@tg20official) June 22, 2026
The Warriors skipper blazes away to the fastest-ever in Indian T20 leagues!
Take a moment to let this incredible achievement sink in! #WWvMF #SreenidhiUniversityTG20 #ManaCricketShuru pic.twitter.com/azZebs2d7c
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे तो अमन राव की शतकीय पारी (48 गेंदों पर 142 रन) के दम पर वारंगल वॉरियर्स ने स्कोरबोर्ड पर 259 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य टांगा था जिसके जवाब में मेदक फालकन्स के लिए कप्तान तिलक वर्मा ने 56 गेंदों पर नाबाद 136 रन ठोके और ऐसे आखिरी गेंद पर अपनी टीम को 3 विकेट से बेहद रोमांचक जीत दिलाई।