Ben Stokes Movie: बेन स्टोक्स (Ben Stokes) रो रहा था। वो एक शब्द भी बोलने में स्ट्रगल कर रहा था। ये वाक्य दिल दहला देने वाले हैं। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स की कहानी फिल्मी है। हाल ही में बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। घड़ी की सुई को अगर थोड़ा पीछे ले जाएं तो पाएंगे कि ये वही बेन स्टोक्स है जो एक वक्त मानसिक तनाव के चलते अनिश्चितकाल ब्रेक पर चला गया था। ये वही बेन स्टोक्स है जिसे सड़क पर झगड़ा करने के कारण जेल में रात गुजारनी पड़ी थी। बेन स्टोक्स की लाइफ किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही है। स्टोक्स पर क्या-क्या बीती है इसको लेकर Amazon एक Documentary बना रहा है।

Advertisement

इस Documentary का ट्रेलर हाल ही में प्राइम वीडियो ने रिलीज भी किया है। इस वीडियो को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है कि स्टोक्स की लाइफ कितनी कठिन रही है। आलम ये था कि वो दोबारा क्रिकेट खेलेंगे इसको लेकर भी किसी को यकीन नहीं था। वीडियो में उनके दोस्त और साथी खिलाड़ी स्टुअर्ड ब्रॉड को भी काफी इमोशनल देखा गया।

Advertisement

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा-'मुझे साफ लग रहा था कि अब वो दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाएगा।' वहीं भावुक स्टोक्स ने कहा, 'कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कभी महसूस करुंगा जैसा आज मैं कर रहा हूं। मेरी चिंता बढ़ती जा रही थी। आप अपने होटल रुम के टॉयलेट में बैठे हों और आपको पैनिक अटैक आ जाए।

बेन स्टोक्स का ये अपकमिंग प्रोजक्ट पहली नजर में काफी बिंदास लग रहा है। हालांकि, ये कब रिलीज होगी इसको लेकर किसी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बेन स्टोक्स की इस फिल्म में जो रूट, जोफ्रा आर्चर, नील फेयरब्रदर और दिवंगत शेन वार्न सहित टीम के साथियों और स्टोक्स के दोस्तों के इंटरव्यू को शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार