चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने इंस्टाग्राम लाइव पर लाइव कमेंट्री करते हुए टीम के पूर्व साथी खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) के लिए इमोशनल मैसेज लिखा। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव कमेंट्री कर रहे थे। सुरेश रैना को लाइव कमेंट्री करता देखकर रैना के हजारों फैंस कमेंट कर रहे थे। इन्हीं कमेंट में एक कमेंट अंबाती रायडू का आया।

Advertisement

अंबाती रायडू ने सीएसके के पूर्व साथी सुरेश रैना के लाइव पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मिस यू माई मैन।' अंबाती रायडू सीएसके के खेमे में सुरेश रैना को मिस कर रहे हैं। वहीं सुरेश रैना को भी सीएसके के पहले मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए बड़ी बात कहते हुए सुना गया था।

Advertisement

सुरेश रैना ने कहा था कि टीम को देखकर मेरा मन कर रहा है कि मैं भी पीले कपड़े पहनकर सीएसके की टीम में चला जाऊं। बता दें कि सुरेश रैना आईपीएल 2021 तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फ्रैंचाइज़ी की टीम का अहम हिस्सा थे। लेकिन, निजी कारणों के चलते आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में वो शिरकत नहीं कर सके थे। इसके अलावा मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें फ्रैंचाइज़ी द्वारा भी रिटेन नहीं किया गया था।

वहीं सुरेश रैना मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे और किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। अनसोल्ड होने के बाद सुरेश रैना को टूर्नामेंट के लिए कमेंटेटर के रूप में चुना गया और फिलहाल सुरेश रैना आईपीएल में हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार