31 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। भारत की वनडे टीम नें चौथे नंबर के बल्लेबाज की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। लेकिन अंबाती रायुडू इसका समाधान बनकर उभरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के पहले चार मुकाबलों उन्होंने इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा। 

Advertisement

जिसके बाद कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिए हैं कि अंबाती रायुडू ही इंग्लैंड में होने वाले 2019 वर्ल्ड कप में भारत के चौथे नंबर के बल्लेबाज होंगे। 

Advertisement

टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखने के लिए फिट रहना बहुत जरुरी है और हर हाल में यो-यो टेस्ट पास करना। फिटनेस बनाए रखने के लिए रायुडू ने अपनी खानें की आदतों मे काफी बदलाव किया है। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

रायुडू ने अपनी खाने की पसंदीदा चीज से दूरी बना ली है औऱ इसका खुलासा उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के शो के दौरान पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट मोहम्मद कैफ और वीवीएस लक्ष्मण के सामनें किया। 

रायुडू ने बताया कि उन्हें बिरयानी खाना बहुत पसंद हैं लेकिन टीम इंडिया की जर्सी दोबारा हासिल करने के लिए उन्होंने इससे दूरी बना ली है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से उन्होंने बिरयनी चखी तक नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा है कि इस फैसले से मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी में काफी मदद की है और मैं अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में अहम रोल निभाने के लिए तैयार हूं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार