CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अंबाती रायुडू ( Ambati Rayudu) ने सोमवार (25 अप्रैल) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। रायुडू ने 39 गेंदों में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 78 रन की पारी खेली। इस दौरान रायुडू ने संदीप शर्मा ( Sandeep Sharma) द्वारा डाले गए 16वें ओवर में चार 22 रन बना दिए। 

Advertisement

संदीप शर्मा पारी का 16वां ओवर करने आए और तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आए रायुडू, पहले उन्होंने डीप मिड विकेट की तरफ छक्का मारा। इसके बाद चौथी गेंद गेंद पर बैकवर्ड सीमा रेखा के बाहर छक्का जड़ा। इसके बाद रायुडू ने पांचवीं गेंद पर अपर-कट से छक्कों की हैट्रिक पूरी की। 

Advertisement

रायुडू यही नहीं रुके और आखिरी गेंद पर डीप मिड विकेट की तरफ चौका जड़ा। हालांकि रायुडू की तूफानी पारी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाई। वह 18वें ओवर में कागिसो रबाडास की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। 

बता दें कि इस आईपीएल सीजन संदीप शर्मा का यह पहला मुकाबला था। इससे पहले की तीन ओवर में संदीप ने सिर्फ 17 रन देकर रॉबिन उथप्पा का अहम विकेट चटकाया था। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने शिखर धवन (नाबाद 88) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार