पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने भी बदला लेते हुए पाकिस्तान पर जवाबी हमला शुुरू कर दिया है जिसके चलते दोनों देशों में युद्ध की स्थिति पैदा हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक ऐसा पोस्ट किया जिसने भारतीय फैंस का पारा बढ़ा दिया। एकतरफ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जवाबी हमलों की प्रशंसा की तो वहीं, रायडू का ट्वीट किसी को भी पसंद नहीं आया।

Advertisement

गुरुवार शाम को पाकिस्तान द्वारा ड्रोन, मिसाइलों और भारी तोपखाने की गोलाबारी के साथ नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। धर्मशाला में आईपीएल 2025 का मैच बढ़ते तनाव के कारण बीच में ही रद्द कर दिया गया। इसके बाद खिलाड़ियों और फैंस को स्टेडियम से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Advertisement

रायडू ने इस बीच शांति का आह्वान करने के लिए एक्स का सहारा लिया। उन्होंने महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए कहा, "आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है। आइए याद रखें कि ये कमजोरी का आह्वान नहीं है, बल्कि समझदारी की याद दिलाता है। न्याय को दृढ़ रहना चाहिए, लेकिन मानवता को कभी नहीं भूलना चाहिए। हम अपने देश से बेइंतहा प्यार कर सकते हैं और फिर भी हमारे दिलों में करुणा है। देशभक्ति और शांति साथ-साथ चल सकती है।"

रायडू का ये पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। गुरुवार को पाकिस्तान ने ड्रोन से जम्मू और कश्मीर, पंजाब और राजस्थान को निशाना बनाया। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार शाम को भारत के एस-400 रक्षा प्रणालियों द्वारा आठ मिसाइलों और तीन लड़ाकू विमानों को रोका गया। एक ड्रोन ने जम्मू हवाई अड्डे पर भी हमला किया, जबकि अन्य को जैसलमेर और पठानकोट के ऊपर रोका गया। ये घटनाक्रम भारत द्वारा पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमला करने के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें सूत्रों के अनुसार 100 आतंकवादी मारे गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुरुवार को बढ़ते तनाव के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और मोहाली के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया। आने वाले दिनों में ये स्थिति और बिगड़ती है या इसमें सुधार होता है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार