क्रिकेट के ज्यादातर नियमों के बारे में फैंस जानते हैं लेकिन इस खेल के कुछ नियम ऐसे हैं जो समय के साथ अजीबोगरीब घटनाओं के चलते पता चलते हैं। ऐसे ही एक नियम के बारे में फैंस को तब पता चला जब महिला बिग बैश लीग 2023 के 49वें मैच में ब्रिस्बेन हीट की बॉलर अमेलिया केर ने उस समय गेंद को पकड़ा जब उनके हाथ में तौलिया था, उनकी इस गलती के कारण सिडनी सिक्सर्स को 5 पेनल्टी रन मिल गए।

Advertisement

शायद इस घटना से पहले बहुत कम फैंस ये जानते होंगे कि अगर हाथ में तौलिया है तो उस समय अगर फील्डर गेंद को पकड़ लेता है तो बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 पेनल्टी रन मिल जाते हैं। ये घटना सिडनी की बल्लेबाजी के 10वें ओवर में घटित हुई जब एमेलिया केर गेंदबाजी कर रही थीं। इस ओवर की दूसरी गेंद पर एशले गार्डनर ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगाया और सिंगल पूरा किया।

Advertisement

लॉन्ग ऑन पर खड़ी फील्डर ने गेंद को वापस एमेलिया के पास थ्रो किया लेकिन अमेलिया ने इस गेंद को पकड़ते वक्त तौलिए को भी अपने हाथों में ही रखा था और जैसे ही गेंद तौलिए से टकराई वैसे ही मैदानी अंपायर ने ब्रिस्बेन पर पांच रनों की पेनल्टी लगा दी। इस अजीबोगरीब घटना को देखकर हर कोई हैरान था और शायद न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाली अमेलिया केर के करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ था और हो सकता है कि उन्हें भी इस नियम के बारे में नहीं पता था इसीलिए वो ये गलती कर बैठी। अमेलिया ने न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल स्तर पर अब तक 65 वनडे और 65 टी-20 मैच खेले हैं।

मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 28.2.1 के मुताबिक, अगर फील्डर गेंद को रोकने के लिए अपने शरीर के अलावा किसी कपड़े, ग्लव्स, हेलमेट, चश्मे इत्यादि का इस्तेमाल करता है, तो सामने वाली टीम को पेनल्टी के रूप में 5 रन दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, पेनल्टी के अलावा अगर बल्लेबाज दौड़कर रन लेता है, तो वो भी टीम के खाते में जोड़े जाते हैं। 

Also Read: Live Score

अगर इस मैच की बात करें तो सिडनी सिक्सर्स की टीम ने महिला बिग बैश लीग के 49वें मैच में ब्रिस्बेन हीट को 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार