आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तान बनते ही चेन्नई सुपरकिंग्स एक अलग टीम नज़र आ रही है। धोनी की कप्तानी में इस सीज़न में अभी तक सीएसके ने 3 मैच खेले हैं जिसमें से दो में इस टीम को जीत मिली है और एक में हार। कप्तान बनते ही एक बार फिर से धोनी लाइमलाइट में आ चुके हैं और मैच के दौरान भी कैमरामैन का फोकस माही पर ही रहता है।

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब कैमरामैन ने फोकस धोनी पर किया तो वो उस समय बैट खाते हुए नज़र आ रहे थे। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठे कि ये आखिरकार धोनी कर क्या रहे थे। फैंस की इस जिज्ञासा को दूर करने किया दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने, लेकिन ये दांव उन पर उलटा पड़ गया और फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Advertisement

धोनी के बैट खाने वाली तस्वीर देखकर मिश्रा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'अगर आप भी ये जानना चाह रहे हैं कि धोनी अक्सर अपना बल्ला क्यों खाते हैं। तो वो बल्ले के टेप को हटाने के लिए ऐसा करता है क्योंकि उसे पसंद है कि उसका बल्ला साफ हो। आपने एमएस के बल्ले से एक भी टेप या धागा निकलते हुए नहीं देखा होगा।'

मिश्रा ने ये ट्वीट किया तो फैंस को समझाने के लिए था लेकिन उनका ये ट्वीट उन पर भारी पड़ गया और फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। आइए देखते हैं कि किस तरह से फैंस ने अमित मिश्रा को फटकार लगाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार