March 22 (CRICKETNMORE) - स्टार स्पिनर अमित मिश्रा को भले ही टीम इंडिया में बहुत ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन वह आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं।
Advertisement
अमित पिछले 10 सीजन से लगातार इस टूर्नामेंट का हिस्सा रहे हैं। वह साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शामिल हुए। इसके बाद 2011 औऱ 2012 में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे। 2013 और 2014 तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे। 2015 में वह दोबारा दिल्ली की टीम में लौटे और तब से इसी टीम का हिस्सा हैं।
Advertisement
अमित मिश्रा ने 126 मैचों में 24.33 की औसत औऱ 7.41 की इकोनमी रेट से 134 विकेट हासिल किए हैं। जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन में 17 रन देकर पांच विकेट रहा है।