आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला है। 2022 के संस्करण का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर हो रहा है और इस फाइनल की शान बढ़ाने के लिए वो शख्स भी शामिल होगा, जिसके नाम पर इस स्टेडियम का नामकरण किया गया था।

Advertisement

जी हां, आपने बिल्कुल सही समझा, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तो इस महामुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे ही लेकिन उनके साथ गृह मंत्री, अमित शाह, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहेंगे। जैसे ही इन मुख्य अतिथियों के स्टेडियम में मौजूद रहने की खबर वायरल हुई, फैंस ने इस फाइनल के फिक्स होने की तरफ इशारा कर दिया है।

Advertisement

गुजरात के अपने ही नायक अमित शाह इस स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और ये खबर सुनकर फैंस ने पहले से ही गुजरात को आईपीएल चैंपियन कहना शुरू कर दिया है। फैंस अमित शाह को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनकी तस्वीर के साथ मज़ेदार मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं। एक फैन ने उनकी तस्वीर के जरिए एक मीम शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि सुपर ओवर वाली स्क्रिप्ट लिखना।

आइए देखते हैं कि अमित शाह को फैंस किस तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार