वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर (Andre Fletcher) सोमवार (24 जनवरी) को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2022) में खुलना टाइगर्स के लिए खेलते हुए चटोग्राम चैलेंजर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में एक खतरनाक बाउंसर पर घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सीधे अस्पताल ले जाया गया। 

Advertisement

शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रेजार रहमान राजा (Rejaur Rahman Raja) द्वारा डाले गए सातवें ओवर की पहली गेंद अजीब तरह से बाउंस हुई, जिसपर फ्लेचर ने पुल शॉट खेलना चाहते है। लेकिन गेंद सीधा हेलमेट ग्रिल के नीचे गर्दन पर जाकर लगी। इसके बाद फ्लेचर बहुत दर्द में दिखाई दिए, जिसके बाद उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। 

Advertisement

सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को उनकी जगह कनकशन खिलाड़ी के तौर पर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया

इसके बाद एहतियादी तौर पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मैच के बाद खुलना टाइगर्स के मैनेजर नफीस इकबाल ने मीडिया को बताया कि फ्लेचर खतरे से बाहर हैं।

इस मुकाबले में खुलना टाइगर्स को 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए चटोग्राम चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसके जावब में खुलना टाइगर्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी। बीपीएल में अपना डेब्यू मैच खेल रहे राजा ने चार ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार