अबू धाबी टी-10 लीग 2021 के छठे मुकाबले में अबू धाबी की टीम ने डेक्कन ग्लेडिएटर्स को 4 विकेट से हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। हालांकि, ये मैच एक समय डेक्कन ग्लेडिएटर्स की टीम भी जीत सकती थी लेकिन आंद्रे रसल की गलती उनकी टीम की लुटिया डूबो गई।

Advertisement

इस मैच में अबू धाबी की टीम को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 14 रन की दरकार थी और मामला आखिरी बॉल पर पांच रन तक पहुंच गया। इस दौरान डेनियल ब्रिग्स ने आखिरी गेंद पर लंबा शॉट लगाया और गेंद छक्के के लिए जा रही थी लेकिन बाउंड्री पर खड़े आंद्रे रसल ने गेंद को बाउंड्री के पार जाने से पहले ही अंदर फेंक दिया।

Advertisement

पहली बार देखने पर लगा कि रसल ने बाउंड्री बचाकर अपनी टीम को जीता दिया हो लेकिन जब टीवी रिप्ले देखा गया तो उसमें साफ देखा जा सकता था कि जब गेंद उनके हाथों में थी तब उनका पैर बाउंड्री लाइन को छू रहा था और अंपायर ने उसको 6 रन करार दे दिया।

यही कारण था कि आंद्रे रसल पहले बल्ले से 0 पर आउट हो गए और फिर फील्डिंग के दौरान जब हीरो बनने का मौका आया तो वो अपनी टीम की लुटिया डूबो गए और उनकी टीम एक तरह से जीता हुआ मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार