आजकल जिस तरह का क्रिकेट हो रहा है अगर उसे देखने के बाद हम ये कहें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ज्यादा फैंस फ्रेंचाइजी क्रिकेट को पसंद करने लगे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। चाहे वो आईपीएल हो, बीबीएल हो या पीएसएल सभी आज, दुनिया में लोकप्रिय टी -20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट बन चुके हैं।

Advertisement

हालांकि, इसमें कोई शक नहीं है कि इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे बड़ी लीग माना जाता है और यही कारण है कि बाकी लीग के मुकाबले स्टार खिलाड़ी भी इस लीग में अपना सबकुछ झोंकते हुए नजर आते हैं। तो आइए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ये जानने की कोशिश करते हैं कि वो कौन से तीन खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में तो हीरो बनकर निकलते हैं लेकिन पीएसएल में पहुंचते ही ज़ीरो बन जाते हैं।

Advertisement

आंद्रे रसल

आंद्रे रसेल मौजूदा दौर में खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। खेल का फॉर्मैट कोई भी हो रसेल गेंद को एक ही स्पीड से हिट करते हैं। अब तक आईपीएल में केकेआर के रसेल काफी अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। इस धाकड़ ऑलराउंडर ने अब तक खेले गए 81 आईपीएल मैचों में 1680 रन बनाए हैं और 68 विकेट भी लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 29.47 का और 179.29 का स्ट्राइक रेट रहा है।

दूसरी तरफ अगर रसेल का पाकिस्तान सुपर लीग में प्रदर्शन देखें, तो उन्होंने अपनी टीम को निराश ही किया है। उन्होंने मुल्तान सुल्तान और इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हुए 12 की औसत से सिर्फ 134 रन ही बनाए हैं।

केविन पीटरसन

Advertisement

केविन पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक थे। वह अपने ट्रेडमार्क शॉट "पल्टी हिट" के लिए जाने जाते हैं जिसकी खोज उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते समय की थी।

इंग्लैंड के इस पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने आईपीएल में 4 अलग-अलग फ्रेंचाइजी RCB, RPS, SRH और DD के लिए खेला। इस दौरान उन्होंने 37.07 के औसत और 134.72 के स्ट्राइक रेट से 1001 रन बनाए। जबकि दूसरी तरफ पीएसएल में उनका औसत सिर्फ 26 का रहा और केवल 611 रन ही बना सके।

क्रिस गेल

Advertisement

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने आईपीएल में 140 मैच खेले हैं जहां वो कई टीमों के लिए खेलते हुए देखे गए। केकेआर, आरसीबी और पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए गेल ने 40.24 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 4950 रन बनाए हैं।

दूसरी ओर, गेल पाकिस्तान सुपर लीग में (कराची किंग्स, लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स) भी तीन टीमों के लिए खेले। यहां 16 मैच खेलने के बाद उन्होंने 23.12 की औसत से सिर्फ 370 रन ही बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार